About Green Capital Foundation
ग्रीन कैपिटल (Green Capital) भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) है। यह संस्था महिला उत्थान, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण परिवार की महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित कराती है। हम सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करते हैं और महिलाओं को रोजगार करने हेतु निःशुल्क ट्रेनिंग उपलब्ध कराते हैं।
हम महिलाओं के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत हैं। हम मानते हैं कि -
आज भी हमारे समाज में कई महिलाएँ और गरीब परिवार शिक्षा, संसाधनों और अवसरों से वंचित हैं। उनका पूरा सामर्थ्य केवल इसलिए दबा हुआ है क्योंकि उन्हें सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और सहयोग नहीं मिल पाता। इसी अंतर को मिटाने के लिए ग्रीन कैपिटल काम करता है। हमारा उद्देश्य सिर्फ महिलाओं को प्रशिक्षण देना ही नहीं है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ समाज में एक सशक्त पहचान दिलाना है।
Objectives of the Organization